साइबर सुरक्षा के संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन



जौनपुर.। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के शिक्षक डॉ. राजन तिवारी द्वारा लिखित "साइबर सुरक्षा के संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका" पुस्तक का विमोचन  विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह द्वारा शुक्रवार को किया गया. कुलपति ने इस पुस्तक को विधि के साथ अन्य विषयों के छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
डॉ. राजन तिवारी ने अपनी पुस्तक में साइबर कानून, साइबर स्पेस, इंटरनेट और कंप्यूटिंग के कानूनी पहलुओं को विस्तार से दर्शाया है. व्यापक दृष्टिकोण से यह पुस्तक साइबर कानून, साइबर धोखाधड़ी, डिजिटल स्पेस में बौद्धिक संपदा, अनुबंध, अधिकार क्षेत्र, डेटा सुरक्षा कानून, गोपनीयता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे विभिन्न मुद्दों पर आधारित है.
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह, उप कुलसचिव  अमृतलाल एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के निदेशक डॉ. देवराज सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. वनिता सिंह, डॉ. अनुराग मिश्र उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस