जौनपुर में लाठी से पीट कर स्वर्ण व्यवसायी से तीन लाख रुपए और चांदी की लूट,मुकदमा दर्ज पुलिस जांच पड़ताल में जुटी



जौनपुर। जनपद के थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित वाराणसी - लखनऊ हाईवे (एन एच) पर भवनाथपुर गांव के पास बीती रात साढ़े लगभग दस बजे के आसपास स्कूटी सवार सराफा कारोबारी से चार बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये और सवा तीन किलो चांदी लूट ली। बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी पर पीछे से लाठी से वार कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दे देवेंद्र कुमार तिवारी निवासी परनापुर थाना चौबेपुर, वाराणसी ने तहरीर में बताया कि उनका भाई कपिलदेव तिवारी बीती रात जौनपुर सराफा मंडी हनुमान घाट से साढ़े तीन लाख रुपये और लगभग सवा तीन किलो चांदी लेकर वाराणसी अपने घर जा रहा था। 
भवनाथपुर गांव के पास पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे पीछे से धक्का देकर गिरा दिया और लाठी से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद स्कूटी में रखी चांदी, नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस