कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर अस्पताल में मरीजो फल वितरित कर उन्हे दी श्रद्धान्जलि



जौनपुर। गरीबों के मसीहा पूर्व विधायक स्व तेज बहादुर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पदाधिकरी एवं कार्यकर्त्ताओ ने सदर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर अपने नेता को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर बहादुर विक्रम सिंह ' बाबा ' ने कहा कि : पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। समाज हित में किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने अपने जीवनकाल में जो राजनीतिक मूल्य व आदर्श स्थापित किया वह आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। 
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप सोनकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवराज पांडे, विकेश उपाध्याय ,गौरव सिंह शशांक तिवारी, प्रवीण सिंह (पिंटू), संतोष मिश्रा , गुलाब सिंह, राणा प्रताप सिंह, रानू सिंह ,आदिल,शाद खान,जोगेन्दर सिंह,नीरज सिंह,अमित सिंह, सुधिर सिंह, दिनेश सिंह, इकबाल,सुभाष सिंह, क्षितिज सिंह,विशाल खत्री,संदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस