नईगंज में गोली मारकर युवक को घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार गया जेल


जौनपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित नईगंज में शनी यादव पुत्र चन्द्रभान यादव एवं उसकी दादी कलावती यादव के उपर गोली चलाने वाले एक अभियुक्त आशीष यादव पुत्र बाकेलाल यादव निवासी सिपाह को थाना कोतवाली की ने गिरफ्तार कर दर्ज मुअसं 379/24 धारा 109/61(2) बीएनएस के तहत जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने जारी अपने विज्ञप्ति में कहा है कि 
अभियुक्त आशीष यादव पुत्र बांकेलाल यादव निवासी सिपाह थाना कोतवाली जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर सद्भावना पुल विसर्जन घाट जौनपुर से दिनांक 13 अक्तूबर 24 को समय 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास जारी करते हुए बताया है कि आशीष के उपर लगभग आधा दर्जन अपराध के मुकदमें दर्ज है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस