मूर्ति विसर्जन के दौरान चली गोलियां युवक की मौत,भारी हंगामा चक्का जाम



जनपद बहराइच के महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र में रविवार को दिन में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में विवाद हो गया। इस दौरान महराज गंज कस्बे में दूसरे समुदाय की ओर से पथराव और फायरिंग की गई जिसमे मूर्ति विसर्जन में शामिल रेहुवा निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं।
युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने व विसर्जन में शामिल रहे लोगों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। विरोध प्रदर्शन के कारण शहर में विसर्जन रुक गए हैं। अस्पताल चौराहे पर मूर्तियां खड़ी कर दी गई हैं।
मौके पर हरदी समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी को भेजा गया। विवाद बढ़ते देख हालात को नियंत्रित करने के लिए पीएसी ने लाठीचार्ज कर दिया। आला अफसर समेत महसी विधायक मौके पर पहुंचे है। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई जिससे हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। रामगोपाल की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस