जेल में गूंजी किलकारी,पति की हत्या के आरोप में जेल में निरूद्ध महिला ने जना शिशु


ज्ञानपुर के जिला कारागार में सोमवार को एक बंदी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। भदोही जिला कारागार नवजात शिशु के किलकारी से गूंज रहा है। बंदी महिला को प्रसव पीड़ा उठने पर आनन-फानन में जिला अस्पताल ज्ञानपुर भेजा गया था। जहां बंदी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य बताये गए हैं।
जेलर सूबेदार यादव ने बताया कि औराई के बभनौटी की रहने वाली 26 वर्षीय प्रिया दुबे अपने पति संजीव दुबे की हत्या के आरोप में पिछले 5 माह से जेल में बंद है। हत्या जैसे आरोप में बंद विवाहिता प्रिया दुबे को प्रसव पीड़ा उठने पर जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल भेजा था। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। उसका मायका मिर्जापुर के चेतगंज में बताया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस