डीएम जौनपुर का बिजली विभाग के अधिकारियों को शख्त निर्देश कहीं भी लटकता तार मिला तो खैर नहीं



जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने आरडीएस योजना के तहत आवंटित बजट के सापेक्ष कितना कार्य कराया गया है, इसके सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए अधीक्षण अभियंता से विस्तृत रिपोर्ट मांगी और कहा कि दीपावली के उपरान्त इस योजना के तहत किये गए समस्त कार्यां का सत्यापन कराया जाएगा। 
जिलाधिकारी ने उप महाप्रबंधक विद्युत विवेक खन्ना को निर्देश दिया कि फीडरवार लाइनलास की रिपोर्ट दें। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के सभी अधिकारियां को सख्त निर्देश दिया है कि कही भी लटकते तार न मिले, समय से ट्रासफार्मर बदल दिये जाए। आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत सभी अधिकरी सक्रिय मोड पर रहे। निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति बनी रहे कही भी ट्रांसफार्मर खराब हो तो उन्हे 02 घण्टे के भीतर बदल दें। 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों के स्तर से जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव के सन्दर्भ में सर्वाधिक पेन्डेसी अथवा लापरवाही होना पायी जाएगी उन्हे निलम्बित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। 
स्टोर में ट्रासंफार्मर, तार व अन्य उपकरणों की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली और वर्कशाप के प्रभारी अधिकारी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि कार्यशैली में सुधार न आने पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाएगी। 
इस अवसर पर परियोजना निदेशक के0के0 पाण्डेय व विद्युत विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस