अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ छेड़खानी विरोध करने पर छत से फेंका एफआईआर दर्ज आरोपियो की तलाश जारी



जौनपुर। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में छेड़खानी का विरोध करने पर अनुसूचित जाति की किशोरी को छत से नीचे फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक किशोरी 20 सितंबर की रात आठ बजे सामान लेने जा रही थी। उसी समय एक भवन की छत पर चल रहे जिम के संचालक ने उसे बुलाया।
किशोरी को वहां पहुंचने पर पहले से बैठे कुछ लोगों ने उससे छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तो उसे आरोपियों ने छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। परिवार के लोग किशोरी को बीएचयू ले गए। यहां किशोरी का उपचार चल रहा है।
कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते मंगलवार की देर रात तहरीर मिलने पर जिम संचालक सत्यम सिंह निवासी कुसरना थाना केराकत और राजा साहब निवासी पोखरा पचहटिया थाना लाइन बाजार समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ