दबंगो ने शिक्षक सहित परिवार के चार सदस्यो को गोलियों से भूना, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी



यूपी के अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम दबंग हमलावरों ने किराए के मकान में रह रहे एक शिक्षक के परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीकांड में शिक्षक, उनकी पत्नी, पुत्र व बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे के मुख्य चौराहे पर किराए के मकान में शिक्षक सुनील कुमार (35) अपनी पत्नी, दो बच्चों के साथ रहते थे। सुनील कुमार पीएमश्री विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक थे। बृहस्पतिवार की शाम कुछ असलहाधारी लोग उनके आवास पर पहुंचे। बदमाशों ने सुनील कुमार को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। 
बचाव में पहुंची उनकी पत्नी व दो बच्चे भी गोली का शिकार हो गए। चारों लोगों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर एसपी अनूप कुमार सिंह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एएसपी हरेंद्र प्रताप का कहना है कि घटना हुई है। मौके की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस