जौनपुर के 205 परिषदीय विद्यालयो में लग सकते है ताले, जानिए असली कारण

जौनपुर। जनपद के 205 परिषदीय विद्यालयों में ताला बंद हो सकता है। इन विद्यालयों में छात्रसंख्या 50 से भी कम है। कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की सूची शासन ने मांगी थी। शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों की सूची बनाकर शासन को भेज दी है। सर्व शिक्षा अभियान के बाद भी इन विद्यालयों में छात्रों की संख्या 50 से कम हो गई है।
इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के साथ ही निपुण की भी कोई तैयारी नहीं है। विद्यालयों की स्थिति दयनीय है। किसी विद्यालय में छात्रों की संख्या 20 है तो किसी में 30 है। शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और छात्रसंख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। विशेषकर बालिका शिक्षा को सुधारने के लिए हर स्तर पर पहल की गई। ड्राॅप आउट दर कम करने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन रिजल्ट नहीं मिला। सरकार ने 50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो विभाग ने इन विद्यालयों को बंद करने के लिए खाका तैयार कर लिया है। किसी भी समय आदेश जारी हो सकता है। हालांकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने परिषदीय स्कूलों का स्तर सुधारने के लिए 50 से कम छात्रसंख्या वाले स्कूलों को बंद कर दूसरे विद्यालयों में विलय करने का निर्णय लिया है। इसमें प्राथमिक विद्यालय और जूनियर स्तर के विद्यालय भी शामिल हैं। हालांकि अब तक शासन स्तर पर विद्यालयों को बंद करने के लिए कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। जिले में कुल 2807 विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इनमें 1903 प्राथमिक विद्यालय, 411 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 466 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस