स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई एक परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत, तीन गम्भीर रूप से घायल


बिजनाैर जनपद के नहटौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में एक ही परिवार के दो बच्चो व दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी सुल्तान (35) पुत्र असरफ अली अपनी पत्नी गुलअफ्सा (28), पुत्री अनादिया (8 दिन), अलिशा (6), पुत्र शाद (5), बहन चांद बानो (35) और भांजी अदिबा (14 ) के साथ नजीबाबाद थाना क्षेत्र में मेला देखने गया था। रात करीब 11 बजे वे घर लौट रहे थे। इसी दाैरान परिवार हादसे का शिकार हो गया।
ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास हुआ हादसा 
नहटौर कोतवाली रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास उनकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुल्तान की पत्नी गुलअफ्सा, दोनों पुत्रियां अनादिया, अलिशा और बहन चांद बानो की मौके पर मौत हो गई जबकि सुल्तान, उसका पुत्र शाद और भांजी आदिबा घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व सीओ सर्वम सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली तथा पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस