पीयू के 30 फीसदी छात्र छात्राओ का समर्थ पोर्टल पर पंजीयन नहीं हुआ, छात्र कालेज और साइबर का चक्कर काटने को मजबूर

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के करीब 30 फीसदी छात्र-छात्राओं का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो पाया है। पंजीकरण में आ रही परेशानी के कारण छात्र कॉलेज और साइबर सेंटर का चक्कर लगा रहे हैं। विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर से प्रस्तावित हैं।
विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के 586 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें जौनपुर के 222 और 364 महाविद्यालयों के करीब 2 लाख 50 हजार विद्यार्थी हैं। इनमें करीब 30 फीसदी छात्र ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण अब तक समर्थ पोर्टल पर नहीं हो सका है। पांच नवंबर को विश्वविद्यालय खुलने के बाद ही परीक्षा की तैयारी पर निर्णय लिया जाएगा। शासन का निर्देश है कि इस बार पहले समर्थ पोर्टल पर छात्रों का पंजीकरण किया जाएगा। उसके बाद छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र जेनरेट होगा। छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराना जरूरी हो गया है। जबकि छात्रों का कहना है कि पोर्टल पर पंजीकरण कराने में तमाम दिक्कतें आ रही हैं। कई बार लाॅगिन करने के बाद भी पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में छात्र कॉलेज का चक्कर लगाने को विवश हैं। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि कालेजों को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि वह अविलंब छात्रों का पंजीकरण पूरा करा दें, ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस