यूपी पीसीएस और आरओ,एआरओ की प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब और कैसे होगी परीक्षाएं



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की तिथि घोषित कर दी है। 
दोनों परीक्षा दो दिवसों में कराई जाएंगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को दो पालियों में होगी, वहीं आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तीन पालियों में आयोजित होगी। 


केंद्र निर्धारण के कड़े मानकों के अनुरूप केंद्र नहीं मिलने के कारण आयोग ने परीक्षा एकाधिक पालियों में कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आयोग ने नॉर्मलाइजेशन भी लागू करते हुए परसेंटाइल का फार्मूला भी जारी कर दिया है।
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश के 41 जनपदों में सात व आठ दिसंबर को दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक व द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगा।
वहीं, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तय कर दी गई है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख से अधिक है, इसलिए इसे तीन पालियों में विभाजित किया गया है। 22 दिसंबर को प्रथम पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगी। 23 दिसंबर को तृतीय पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक चलेगी। 
उपसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार, शासनादेश के तहत एक पाली में अधिकतम पांच लाख अभ्यर्थियों को शामिल किया जा सकता है। इससे अधिक परीक्षार्थियों के लिए एक से अधिक पाली का प्रावधान रखा गया है। इसके साथ ही आयोग द्वारा उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशें लागू करते हुए परीक्षाओं के मूल्यांकन में परिवर्तन पर मुहर लगा दी है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस