गोवर्धन पूजा के दिन पहली बार गोशालाओ में हुआ गौपूजन,डीएम ने गायों को खिलाया गुड़ केला


जौनपुर। शासन के मंशानुरूप गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के शख्त निर्देश पर जनपद की गोशालाओ में पहली बार सरकारी स्तर पर गौपूजनोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी कार्यक्रम के तहत डीएम जौनपुर दिनेश चंद्र स्वयं अपने दलबल के साथ तहसील केराकत में स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र सारौनी पूरब पट्टी में पहुंच कर गोमाता का पूजन किया तथा गौपूजनोत्सव के पश्चात गोवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन के प्रति उपस्थित समस्त को संकल्प के साथ शपथ दिलाईऔर गोवंशो को गुड़, केला तथा हरा चारा भी खिलाया। 
इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में व्यवस्थाएं देखी। गौशाला में व्यवस्था में सुधार की अवश्यकता हेतु संचालक,प्रधान, सचिव एवं पशु चिकित्सक को निर्देशित किया। वृक्षारोपण हेतु चार फीट गड्ढा खोदकर, चार फीट का घेरा बनाकर सुरक्षित करें, तथा गोवंशों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हो, समय से भूसा,चारा इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। केयर टेकर द्वारा उगाई गयी नैपियर घास का निरीक्षण भी किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में जनपद के समस्त गौशालाओं में गोपूजन कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज इस गौशाला में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और कई वर्षों की मुहिम के अंतर्गत हरे चारे के रूप में विशेष रूप से निराश्रित गोवंशों के लिए नेपियर घास लगाई जा रही है जिससे गोवंशों को हरा चारा उपलब्ध हो सकेगा। ग्राम सभा की जमीनों को भी चिन्हित कर नेपियर घास लगाया जाएगा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी केराकत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सचिव सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।इसी क्रम में आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबर चौहान ने छुंछा गोशाला पर पहुंच कर निरीक्षण किया और गौपूजन कर गोवंशो को गुड़ और केला खिलाया। मौके पर ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान गो सेवक आदि उपस्थित रहे। उपरोक्त के अलावा जनपद के समस्त गौशालाओं में भी गौपूजन का कार्यक्रम नामित नोडल अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस