यातायात सुरक्षा माह की हो गई शुरूआत, जागरूकता रेली एएसपी ने दिखाई हरी झण्डी



जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह की उपस्थिति में यातायात माह की शुरुआत पुलिस लाइन से की गई है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द वर्मा ने यातायात माह के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने  के लिये लोगों को यातायात नियम के बारे में जागरूक किया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाये, बिना नंबर प्लेट लगे वाहन न चलाये, नशे की हालत में गाड़ी न चलाये, वाहन को ओवर स्पीड से ना चलने की लोगों से अपील किया।
अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट वह सीट बेल्ट के प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला एवं यातायात उप निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस