190 सिलिंडर के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार भेजे गए जेल


जौनपुर। मीरगंज पुलिस ने 19 नवंबर को जनार्दन इण्डेन ग्रामीण वितरक एजेंसी सेमरी से चोरी हुए 190 सिलिंडर के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए अभियुक्तो को जेल भेज दिया है। 
बता दें मीरगंज थाना के सेमरी गांव स्थित जनार्दन इण्डेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर 19 नवंबर की रात पहुंचे लुटेरों ने चौकीदार को बंधक बनाकर 141 सिलिंडर और दो पिकअप उठा ले गए थे। दूसरे दिन दोनों पिकअप प्रयागराज जनपद मे बरौत के पास लावारिस हाल मे मिली थी, लेकिन 141 सिलिंडर नहीं मिले। 
इधर, संतोष सिंह की तहरीर पर मुअसं 145/24 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में कई जगह दबिश डालती रही। इस बीच सोमवार की रात पुलिस को सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मीरगंज रमेश कुमार, उप निरिक्षण सुनील कुमार यादव, उप निरिक्षक जंघई, चौकी इंचार्ज मुन्नी लाल कन्नौजिया, उप निरिक्षक शमीम खां के साथ मोलनापुर की निर्माणाधीन नहर की पुलिया के पास से दो लुटेरों को पकड़ लिया। उनके पास से लूटे गए 141 गैस सिलिंडर तथा 27 मई को पंवारा थाना के कुंवरपुर गैस एजेंसी से लूटे गए 49 गैस सिलिंडर को टाटा मैजिक के साथ पकड़ लिया। 
आरोपी धर्मवीर गौतम उर्फ जानू पुत्र कुल्लू राम निवासी हरिहरपुर सरायदासू सैदाबाद थाना हंडिया जिला प्रयागराज और सौरभ पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम चिल्ला कला थाना सोहागी जनपद रिवा मप्र के रूप में पहचान हुई। दोनों आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र पासवान, कांस्टेबल सुदीप सिंह, कांस्टेबल उदय प्रताप, कांस्टेबल पवन चौहान, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल राजू चौहान, कांस्टेबल रमेन्द्र यादव शामिल रहे। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया की पकड़े गए चोरों को दर्ज मुकदमे में जेल भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस