कुलपति ने किया सेमेस्टर परीक्षाओं का औचक निरीक्षण

पहली पाली की परीक्षा की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी गई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की  कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने मंगलवार को महाविद्यालय में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का निरीक्षण किया। परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए। पहली पाली में संपन्न हुई परीक्षा का सीसीटीवी भी देखा।


कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने जौनपुर जनपद के गुलाबी देवी महाविद्यालय, अब्दुल अज़ीज़ अंसारी महाविद्यालय एवं जियाउल हक महाविद्यालय का परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा दिया गए निर्देशों की स्थिति जानी और सीसीटीवी को भी चेक किया। अब्दुल अजीज महाविद्यालय के रसायन विभाग के लैब का भी निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह भी शामिल रहे।विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा गाजीपुर, जौनपुर एवं प्रयागराज जनपद के 380 केंद्रों पर संपन्न हो रही है जिसमें गाजीपुर जनपद में 214, जौनपुर जनपद में 165 एवं प्रयागराज जनपद में एक केंद्र समय से सेमेस्टर परीक्षाओं के संपन्न होने के लिए  बनाए गए। समय से परीक्षा संपन्न कराने एवं परीक्षाफल घोषित करने के लिए 3 दिसंबर से 31 दिसंबर तक तीन पाली में परीक्षा कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक दूसरी पाली 11:00 से 1:00 तक और तीसरी पाली 2:00 बजे से 4:00 तक आयोजित की गई है ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस