सपा सांसद के मुरीद हुए बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, बाबा दुबे ने की खिंचाई |

जौनपुर। जौनपुर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को लेकर भाजपा के लोग चाहे जितना आरोप लगाए, जनता की भले ही शिकायत हो कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में दिखाई नहीं देते, बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र को उनमें बहुत सारी अच्छाइयां नजर आती हैं। न्यूज़ चैनल को दिए गए वक्तव्य में उन्होंने साफ कहा है कि उन्हें बाबू सिंह कुशवाहा के अंदर अच्छी और सकारात्मक सोच साफ नजर आती है। जौनपुर के विकास के लिए आयोजित बैठक में उन्होंने पूरा समय दिया। यही नहीं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की खामियों को वह समय-समय पर विधानसभा में उठाते रहे हैं, परंतु वे अकेले रह जाते हैं। उनके कहने का साफ मतलब है कि स्वास्थ्य विभाग में सुधार को लेकर पार्टी के लोग भी उनका साथ नहीं देते। 
2027 के चुनाव में भाजपा की विजय को बता चुके हैं अनिश्चित!

देखा जाए तो रमेश चंद्र मिश्र हमेशा से ही अपने विवादास्पद बड़बोलेपन के लिए जाने जाते रहे हैं। योगी सरकार की विफलता और बदलाव को लेकर तथा 2027 के चुनाव में भाजपा की विजय को अनिश्चित बताने वाले रमेश चंद्र मिश्र कब क्या कह दें, उनकी पार्टी के लोग भी नहीं जानते। पिछले दिनों रामनगर के पास बनाए गए निषादराज प्रवेश द्वार के उद्घाटन समारोह के बाद सोशल मीडिया पर उनके वायरल वीडियो की भी लोगों ने खूब चर्चा की, जिसमें वे संजय निषाद का बार-बार पैर छूकर यह कहते हुए देखे गए कि मैं विधायक आपके कारण बना आपके लोगों के कारण बना। यही नहीं संजय निषाद का यह कहना कि आप हमारे साथ रहोगे तो मंत्री बन जाओगे, राजनीतिक चर्चा का विषय रहा। राजनीतिक जानकारों की माने तो रमेश चंद्र मिश्र अपना एक समानांतर राजनीतिक प्लेटफार्म तैयार कर रहे हैं। यही कारण है कि उनका झुकाव अन्य दलों की तरफ भी दिखाई देता है। 

घबराए हुए हैं विधायक

भाजपा के एक पदाधिकारी के अनुसार लोकसभा में खराब प्रदर्शन के चलते जौनपुर के विधायक घबराए हुए हैं। उन्हें टिकट कटने का डर सता रहा है, यही कारण है कि वे वैकल्पिक प्लेटफॉर्म भी तैयार करने में लगे हुए हैं। जहां तक बाबू सिंह कुशवाहा का सवाल है, NRHM, आय से अधिक मामलों समेत उनके खिलाफ 25 मामले दर्ज हैं। आठ मामलों में तो कोर्ट ने आरोप तय कर दिया है। ऐसे में एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा कभी भी उन्हें सजा सुनाई जा सकती है।

अच्छाइयां बताना बेहद आश्चर्यजनक : बाबा दुबे

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे के अनुसार जिस व्यक्ति की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ दिया, अब उसी व्यक्ति में भाजपा विधायक द्वारा अच्छाइयां बताना बेहद आश्चर्यजनक है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस