महद इंटरनेशनल स्कूल वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न , बच्चों ने मधुर मधुर दीं अपनी प्रस्तुतियाँ



उतरांव / उतराव अन्तर्गत मोहिद्दीनपुर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शिक्षा की ज्योति को उच्च स्तर पर फैलाने वाले महद इंटरनेशनल स्कूल वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों को उपहार व प्रशस्ति प्रमाण पत्र सहपाठी मित्र मंडल प्रयागराज समूह द्वारा वितरित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्या जैनब अंसारी, प्रबंधक असलम अंसारी व आजम अंसारी ने आये हुए सभी बच्चों व अभिभावकों का व सहपाठी मित्रों का आभार व्यक्त किया। स्कूल के फाउंडर महफूज अंसारी ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया। इस अवसर पर सहपाठी मित्र मंडल प्रयागराज के संस्थापक संदीप गुप्ता ने व पूरी टीम ने स्कूल प्रबंधन द्वारा आमंत्रित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में सुएब, जैनब, सुषमा, इरशाद, अरून विश्वास, वसीम, भोला, अनुराग, बागी, संतोष, पवन, शेष, शिव प्रकाश, आदिब,महेंद्र गिरी, सचिन, निक्की, विशाल  योगेश, बृजेश चंद्रभान, अमरजीत, सद्दाम, सागर, दिव्य कीर्ति आदि साथी उपस्थित रहें।


                        कृष्ण मोहन मौर्य  ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस