यूपीएससी की परीक्षा में जौनपुर जिले के इन होनहार छात्रों ने जिले का बढ़ाया मान।


जौनपुर। यह जनपद शिक्षा के क्षेत्र में शर्की शासनकाल से ही अग्रणी रहा है। जिसे होनहारों ने एक बार फिर से इस बात पर मुहर लगा दिया है। मंगलवार को आये यूपीएससी परीक्षा परिणाम में एक बेटी समेत पांच प्रतिभावान छात्रों ने बाज़ी मारी है। यह खबर मिलते ही सफल प्रतियोगियों के घर, परिवार में खुशी की लहर है तो वही पूरा जनपद गदगद हो गया है। आज आये यूपीएससी परीक्षा परिणाम में डोभी क्षेत्र के कुशहां, कानौरा गांव की आस्था सिंह पुत्री बृजेश कुमार सिंह ने अपने पहले प्रयास में 61वाँ स्थान प्राप्त किया है। 

बदलापुर तहसील के डुहिया गांव निवासी अखिलेश सिंह  के होनहार अभिषेक सिंह  का चयन आईएएस पद पर 78वीं रैंक प्राप्त किया है, इस सफलता के बाद से उनके आवास पर जश्न का माहौल है, लोग उनके आवास पर पहुंचकर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।जनपद के सरायख्वाजा थाना के खलीलपुर गांव के निवासी व लखनऊ में डीसी  मनरेगा पद पर तैनात सुशील सिंह के बेटे ने प्रशांत सिंह ने UPSC परीक्षा में 102 वीं रैंक हासिल किया है। 

प्रशांत की पढ़ाई इंटर तक लखनऊ से हुई इसके बाद स्नातक करने दिल्ली विश्वविद्यालय चले गए और अपने तीसरे प्रयास में अपने सपने को पूरा करने के साथ साथ घर परिवार, नात रिश्तेदार के साथ साथ जनपद का भी नाम रोशन कर दिया।बरसठी क्षेत्र के गोठाव गाँव निवासी रजत सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में 132वीं रैंक पाकर अपने गांव ही नही पूरे बरसठी क्षेत्र का मान बढ़ाया हैं।

 वही नेहरू बालोद्यान स्कूल के चेयरमैन व सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव के मूल निवासी  डॉ. सीडी सिंह के पुत्र गौतम सिंह ने बाज़ी मारी है। 526वी रैंक हासिल किया है। यह गुड न्यूज मिलते ही उनके परिवार , नाते रिश्तेदारों और शुभचिंतक में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। गौतम की इंटरमीडिएट की शिक्षा नेहरू बालोद्यान जौनपुर से हुई। इसके बाद दिल्ली से हिस्ट्री से ऑनर्स की डिग्री हासिल किया । दिल्ली से सेंट्रल ला कैंपस से एल एल बी कर रहे थे साथ ही साथ सिविल की तैयारी कर रहे थे । दूसरे प्रयास में सफलता मिली। डॉ सीडी सिंह के द्वितीय पुत्र है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस