जौनपुर में बदलापुर पुलिस ने असलहा कारतूस की बरामदगी करते हुए युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।


जौनपुर। जिले की बदलापुर थाने की पुलिस ने एक अभियुक्त को एक असलहा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर, विवेक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर मनोज कुमार पाण्डेय के कुशल संचालन मे विशेष अभियान चलाकर, थाना बदलापुर पुलिस टीम उ0नि0 रामसुन्दर मौर्य मय हमराह ,के द्वारा एक ,अभियुक्त  वीरेन्द्र प्रताप यादव पुत्र परमहंस यादव निवासी मोलनापुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर के कब्जे से एक तमंचा .312 बोर व एक जिन्दा कारतूस .312 बोर बरामद करते हुए  कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक-21.04.2025 को हिरासत पुलिस में लिया गया । बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं मे अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस