*मोहिउद्दीनपुर गांव के पंचायत भवन में चोरी, सोलर बैटरी से लेकर कुर्सियां तक ले गए चोर*

जौनपुर -- जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित पंचायत भवन को चोरों ने बीती रात निशाना बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गहन जांच-पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि पंचायत भवन, गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित है। गुरुवार सुबह करीब सात बजे विद्यालय के शिक्षक जब स्कूल पहुंचे तो देखा कि पंचायत भवन के कमरे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पता चला कि वहां से कई सामान चोरी हो चुके हैं।

प्रधानाध्यापक कृष्ण कांत मधुकर ने तुरंत ग्राम प्रधान अनिल यादव फौजी को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर डायल 112 और जफराबाद थाने को सूचना दी। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

चोरी गए सामानों में पंचायत भवन में लगे सोलर इन्वर्टर की दो बैटरियां, छत पर लगे दो पंखे, एक राउंडिंग चेयर और 12 फाइबर की कुर्सियां शामिल हैं। ग्राम प्रधान अनिल यादव ने चोरी की घटना को लेकर थाने में तहरीर भी दे दी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस