जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जनपद में क्रय लक्ष्य 35500 एमटी के सापेक्ष 30 अप्रैल 2025 तक 8063 एमटी की खरीद हुई है जो कि लक्ष्य का 22.71 प्रतिशत है। जिलाधिकारी द्वारा सभी क्रय एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी अपने क्रय लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन की खरीद करें।
उन्होंने कहा कि किसानों से सम्पर्क करते हुए मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद कराएं। किसी भी दशा में दैनिक लक्ष्य के सापेक्ष खरीद में कमी न आने पाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो क्रय केंद्र या एजेंसी लक्ष्य के अनुसार गेहूं खरीद नहीं कर पाएगी, उसे आगामी खरीद से डिबार कर दिया जाएगा। 
बैठक में अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान, डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक, एआर कॉपरेटिव अमित पाण्डेय सहित सभी जिला प्रबंधक, मंडी सचिव और एडीओ, एडीसीओ उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस