पुलिस लाइन प्रांगण में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन जौनपुर । पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बीच पुलिस लाइन में आपदा से निपटने के लिए रिहर्सल

जौनपुर। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बीच  पुलिस लाइन में आपदा से निपटने के लिए रिहर्सल शुरू हुई। आम जनमानस को एयर अटैक और बमबारी से बचने की ट्रेनिंग दी गई। हमले के बाद सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया।मॉकड्रिल के आखिरी में भूतपूर्व सैनिकों व वहां मौजूद पुलिस प्रशासन ने  भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।मॉक ड्रिल के दौरान बमबारी-भगदड़ का सीन क्रिएट किया गया। सिविल डिफेंस टीम को बताया गया कि बमबारी हुई है और भगदड़ मच गई है। कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस जवान के साथ लोग घायलों को घटनास्थल से बाहर निकालकर मेडिकल पोस्ट पर लाते हैं।

 प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जाता है बुधवार को भी पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का रिहर्सल किया गया था। जिसमें सिविल डिफेंस के लोग सायरन बजते ही जमीन पर लेट गए और हाथों से अपने दोनों कान बंद कर लिए  गोली लगने या हमलों के दौरान क्या किया जाए, इसकी ट्रेनिंग भी आम लोगों को दी गई थी। 

जिलाधिकारीडा0 दिनेश चन्द्र,पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ,की अध्यक्षता में पुलिस लाइन प्रांगण में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन कर आम जनमानस को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों/सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजने पर नागरिको को सुरक्षित स्थान पर पहुँचने हेतु की गयी गतिविधियाँ एवं बम फटने के पश्चात चपेट में आये नागरिको को प्रशासन व मेडिकल टीम द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी गई एवं फायर सर्विस द्वारा आग लगने पर बचाव हेतु जानकारी देते हुए आग को बुझाया गया।


 इस दौरान श्री ध्रुव खड़िया, मुख्य विकास अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल, श्री आलोक सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल, डा0 लक्ष्मी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर  श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, श्री परमानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर, श्री इन्द्र नन्दन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट  श्री ओपी सिंह, जिला होमगार्ड कमान्डेन्ट, श्री रजनीश सिंह, मेजर 98TH बटालियन टीडी कालेज एनसीसी, डा0 राजीव कुमार, एडिशनल सीएमओ श्री अजीत पाण्डेय, भूतपूर्व कैप्टन, डा0 राजेश, भूतपूर्व सैनिक संगठन, श्री दिग्विजय रावत, जिला सैनिक पुर्नवास कल्याण अधिकारी, श्री नागेश प्रसाद द्विवेदी, एफएसओ, श्री अनुपम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक  व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस