*मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों का लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन,डिमोशन और वेतन कटौती को लेकर जताया आक्रोश,*

जौनपुर। जिले के उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत करीब 300 से अधिक स्टाफ कर्मियों ने अपने साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध 3 दिनों से कॉलेज परिसर के बाहर चिलचिलाती धूप में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें उनके मूल पद से हटाकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद पर नियुक्त कर दिया गया है, साथ ही उनका वेतन भी लगभग 4000 से 5000 तक कम कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारी ने बताया कि न केवल मेडिकल कालेज में बीते तीन साल से कर्मचारी नर्स सहित तमाम पदों पर सेवा दे रहे, अचानक मेडिकल कालेज प्रशासन ने मूल पद से हटा दिया और वेतन कटौती आदेश दे दिया,मेडिकल कालेज के इस तुगलकी फ़रमान से कई रोजगार युवाओ बेरोजगार होने के मुकाम पर खड़े हो गए है। 

मेडिकल कॉलेज के अंदर उनके लिए बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। महिला कर्मचारी नर्सो ने मेडिकल कालेज पर प्रशासन पर यह आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर के अंदर न तो उचित रहने की व्यवस्था है, न ही बाथरूम की व्यवस्था है, जिसके कारण इन महिला कर्मचारी को 500 मीटर दूर जाकर शौचालय के लिए जाना पड़ता है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मीडिया से बताया कि जल्द ही उन्हें नौकरी से हटाया जा सकता है और इसके बाद नई नियुक्तियों के नाम पर पैसों की वसूली की जाएगी। इस गंभीर मुद्दे को लेकर स्टाफ कर्मियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें उसी पद पर बहाल किया जाए जिस पर उनकी मूल नियुक्ति हुई थी। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे मेडिकल कॉलेज के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर हो सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस