*जिलाधिकारी जौनपुर ने एसबीआई शाखा बदलापुर का किया औचक निरीक्षण।*



 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों के संदर्भ में शाखा प्रबन्धक से जानकारी ली और आवेदकों से फोन के माध्यम से वार्ता करते हुए उनसे फीडबैक भी लिया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन भी आवेदनों में लोन डिसबर्समेंट होना है, उसमें ऋण वितरण शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित खाताधारकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभ बताते हुए उन्हें जागरूक किया और बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में मात्र रु0 20 प्रति वर्ष का प्रीमियम देय होता है। और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 436 रुपये प्रति वर्ष प्रीमियम देय है। उक्त दोनों बीमा योजना में बीमित व्यक्ति के परिवार को दो लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर दिया जाता है। इस लिए योजना का लाभ अवश्य लें, इस अवसर पर उप जिलाधिकारी योगिता, तहसीलदार राकेश कुमार सहित बैंक अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस