जफराबाद रेलवे स्टेशन पर पेयजल के लिये यात्री परेशान

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इस भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए पीने का पानी उपलब्ध नहीं है जिससे यात्री काफी परेशान रहते हैं। ज्ञात हो कि जफराबाद जंक्शन पर दर्जनों गाड़िया रुकती है। इसमें मुंबई, दिल्ली, पटना, लखनऊ आदि स्थानों पर निकलती है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले सैकड़ो यात्रियों के लिए रेलवे ने पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं किया है।स्टेशन के प्लेटफार्मों पर पर ओवरहेड टँकी से पेयजलापूर्ति के लिए जगह जगह टोटी लगाई गई है। ये टोटियां मात्र दिखावा साबित हो रही हैं।
जब आवश्यकता रहती है तब ये टोटियां पानी नहीं देती हैं। गर्मी के चलते आम गरीब यात्री मजबूरी में डुप्लीकेट बोतल का पानी महंगे दाम पर खरीदता है।इससे इन फर्जी वेंडरों को काफी लाभ मिलता है। आम आदमी की परेशानी से इन जिम्मदार लोगों का कोई वास्ता नहीं है। लोग किस हालात में यात्रा करते हैं। उनके पास महंगे दाम में बोतल का पानी खरीदने का पैसा है या नहीं, उससे कोई मतलब नहीं है।
रेलवे स्टेशन पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। यात्रियों में जो स्थानीय होते हैं, वे तो अपनी शिकायत दर्ज करवाते हैं लेकिन बाहरी यात्री अपनी परेशानी किसी से बता नहीं पाते।
वहीं फर्जी वेंडर महंगे दाम पर गाड़ी के अंदर पानी बेचते हैं जिनकी जीआरपी व आरपीएफ से मिलीभगत भी दिखती है, क्योंकि शिकायत के बाद भी उनके ऊपर कभी कोई कार्यवाही नहीं होती। सबसे ज्यादा गोदान एक्स के आने—जाने वाले यात्रियों के साथ फर्जी वेंडर ज्यादती करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस