जौनपुर: परीक्षा देने जा रहे डी-फार्मा के छात्र की चाकू मारकर हत्या

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार से पहले कुरनी पंचायत भवन के सामने हाईवे पर बुधवार की सुबह हत्या कर दी गई। बाइक से जा रहे युवक को रोकवा कर चाकू मारकर बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। बुधवार को घर से डी फार्मा की परीक्षा देने जा रहे छात्र अनुज यादव (21) पुत्र भोला यादव जमालपुर (छितरा) मछली शहर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। मृतक छात्र घर से प्रसाद इंस्टीटयूट जौनपुर में परीक्षा देने के लिए घर से सात बजे निकला था, जिसे कुरनी गांव के पंचायत भवन के समीप चाकू से घोपकर मार डाला गया है। सूचना पर सिकारारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार से पहले कुरनी पंचायत भवन के सामने बाइक सवार लोगों ने बुधवार को सुबह सवा सात बजे छात्र अनुज पर चाकू से कई बार गर्दन पर वार किया। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनीत राय मौके पर पहुंच गये। शव को सिकरारा पुलिस कब्जे में लेकर थाने पर लौट आई। मृतक अनुज के बड़े भाई अरुण यादव मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हुए थे। उसके पिता भोला यादव भी मुंबई में ही हैं। मृतक की मां के साथ ग्राम प्रधान थाने पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही पूरी करने में जुटे गए थे। दिनदहाड़े लबे रोड हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर सीओ सदर सहित कई थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस