चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी मनोज यादव गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग बना कारण




जौनपुर, थाना सिकरारा क्षेत्र के समाधगंज बाजार में मंगलवार सुबह हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा ली। मृतक अनुज यादव पुत्र भोला यादव निवासी जमालपुर, थाना मछलीशहर की हत्या के आरोपी मनोज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी मनोज यादव के विरुद्ध हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।


पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया, जिनके संयुक्त प्रयास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी मनोज यादव ने बताया कि अनुज यादव का उसकी पुत्री से मेल-जोल और प्रेम-प्रसंग था, जिससे आक्रोशित होकर उसने यह जघन्य वारदात अंजाम दी।


गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया।


यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस