थरवई थाना क्षेत्र के बरातर गांव में अज्ञात चोरों ने दो घरों से उड़ाया लाखों रुपए और जेवरात



प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के बरातर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर करीब 10 लाख रुपये की नकदी व जेवरात की चोरी कर ली। चोर छत और सरिया काटकर घरों में घुसे और ताले तोड़कर अलमारियां खंगाल डालीं। पीड़ित राकेश यादव के घर से ₹30 हजार नकद व ₹4 लाख के जेवर, जबकि पड़ोसी जय सिंह यादव के घर से ₹5 लाख से अधिक के गहने व नकदी ले उड़े। सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  कृष्ण मोहन मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस