*नगर पालिका के अधिकारी तत्काल निराकरण करें,*

*जौनपुर के मां चौकियां धाम क्षेत्र में कूड़ो के अंबार,*

*बदबूदार कूड़ो पर से लोग आने जाने को मजबूर,*
         


*जौनपुर: चौकिया चौराहा पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास लगा हुआ है कूड़ो का अंबार,*
 आरके साहू  कॉलोनी जो की बहुत पुरानी कॉलोनी है, उक्त कॉलोनी में बाहर आने का मात्र एक ही रास्ता है, उस रास्ते को नगर पालिका द्वारा विगत एक माह से खोद कर छोड़ दिया गया है, यह कहकर कि जल्द ही बनेगा और एक महीने से कॉलोनी वासियों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, कॉलोनी के कुछ लोगों ने चंदा लगाकर उक्त नाली को एक बार बनवाया, फिर से नगर पालिका द्वारा इसे नाली सफाई के नाम पर खोद कर छोड़ दिया गया, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, छोटे-छोटे बच्चे कई बार साइकिल लेकर इसमें गिर चुके हैं और इस कॉलोनी में एक जूनियर हाई स्कूल भी चलता है जो की स्कूल खुलने में अभी बस मात्र कुछ दिन ही बाकी है, ऐसे में राहगीरों का आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है
 कॉलोनी में कूड़ा की समस्या आए दिन होता है, 
चौकिया चौराहे के  दुकानदार अपने दुकान का कूड़ा भी लाकर इस कॉलोनी में खाली स्थान पर फेंक कर चले जाते हैं, जिससे आए दिन बदबू होती है, और बीमारियां हो रही है,
 अभी तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस कॉलोनी में कोई भी सुविधा प्राप्त नहीं हुआ है और ना ही किसी खंबे पर लाइट लगी हुई है,

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ