भूजल सप्ताह की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 16 से 22 जुलाई तक होंगे कार्यक्रम


जौनपुर। जल संरक्षण को लेकर जनपद में 16 से 22 जुलाई 2025 तक "भूजल सप्ताह" मनाया जाएगा। इस अभियान की थीम “जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित” तय की गई है। इस संबंध में शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गिरते भूगर्भीय जलस्तर और जल संकट की बढ़ती स्थिति को देखते हुए जनसामान्य को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस सप्ताह के दौरान जिले भर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके अंतर्गत शिक्षण संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों, तहसील और विकास खंड स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और पौधरोपण को जल संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना पानी बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर भी जल संरचनाओं की मरम्मत और संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड, नलकूप खंड, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को जल संरक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस