लायंस क्लब जौनपुर सूरज के बैनर तले वृक्षारोपण करते हुए ट्री गार्ड लगाने का किया गया कार्य।



जौनपुर। रविवार 20 जुलाई को जिले में लायंस क्लब जौनपुर सूरज के तत्वाधान में शहर इंग्लिश क्लब परिसर में पुनः बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एंव सदस्यों को डॉ. एस.के. श्रीवास्तव के हाथों से लायंस इंटरनेशनल लोगो व नाम छपी वाली टी शर्ट भेंट कर सदस्यों का उत्साह वर्धन किया। साथ ही साथ क्लब परिसर में बड़े पैमाने पर रोपण करते हुए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड (लोहे की जालीदार घेरा) से सुरक्षित करने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. दुर्गेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी के ओ.एस.डी. सुनील कुमार सिंह, दुर्गेश तिवारी, भगवा वाहिनी के प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार सिंह, महेश कुमार यादव, लायन विशाल यादव, लायन सतीश कुमार मौर्य, लायन दशरथ मोर्य, लायन संतोष कुमार साहू बच्चा, लायन राजेंद्र खत्री, लायन त्रिपुंड भास्कर मौर्य, लायन सुशील कुमार स्वामी, सहित लायन क्लब अन्य सदस्य व पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन के दौरान लायन क्लब के जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्यापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने तथा सहयोग प्रदान करते रहने का अपेक्षा की गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस