धान की रोपाई करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, गांव में मचा कोहराम


जौनपुर थाना जफराबाद क्षेत्र के उत्तरगांवा गांव में शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब धान की रोपाई कर रहे मां-बेटे हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

मृतकों की पहचान बासमती देवी (58 वर्ष) पत्नी रामअजोर बनवासी और उनके पुत्र लोधी बनवासी (35 वर्ष) निवासी उत्तरगांवा के रूप में हुई है। दोनों अपने परिजनों के साथ बगल के गांव के एक खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत के चारों ओर फसल की सुरक्षा के लिए लोहे की तार से घेराव किया गया था। खेत से लगभग 70 मीटर दूर से गुज़र रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर लोहे की बाड़ पर गिर पड़ा, जिससे उसमें करंट दौड़ने लगा। उसी दौरान रोपाई करते हुए बासमती देवी और उनका बेटा करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गए और मौके पर ही तड़पते हुए उनकी मौत हो गई।

परिवार के अन्य सदस्यों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए खुद को खेत से बाहर सुरक्षित निकाल लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना के लगभग 10 मिनट बाद बिजली सप्लाई बंद की गई, तब जाकर शवों को खेत से हटाया जा सका।

सूचना पर पहुंची जफराबाद थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लोधी बनवासी के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस