कारगिल विजय दिवस पर जिलाधिकारी ने वीर शहीदों को किया नमन


दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित, स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत

जौनपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया और शहीद शिलापट्ट पर माल्यार्पण कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों और स्कूली बच्चों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा, “कारगिल विजय दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि यह उन वीरों की विरासत का सम्मान करने का संकल्प है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हमें देशभक्ति, साहस और बलिदान की भावना को जीवित रखने का प्रेरणा स्रोत देता है।”

उन्होंने कहा कि “कारगिल युद्ध में हमारे जवानों ने विषम परिस्थितियों में भी अद्वितीय साहस और अटूट संकल्प के साथ दुर्गम चोटियों पर विजय प्राप्त की थी। आज का दिन हम सभी के लिए उन वीरों को नमन करने का दिन है।”

इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस