**प्रदेश सचिव उषा जायसवाल का जोरदार स्वागत***

जौनपुर। समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा द्वारा रविवार को गुलाबी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिद्धिकपुर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी की नवमनोनीत प्रदेश सचिव, समाजवादी महिला सभा श्रीमती उषा जायसवाल के सम्मान में आयोजित किया गया, जहां उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की, जबकि पूर्व विधायक अरशद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि उषा जायसवाल जैसे अनुभवी नेता के प्रदेश सचिव बनने से महिलाओं में पार्टी की पकड़ और सशक्त होगी।

विधानसभा प्रभारी सुशील दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पार्टी को मजबूत बनाने में सहायक होगी, जिससे जमीनी स्तर तक समाजवादी विचारधारा को फैलाया जा सकेगा।
जिला महासचिव आरिफ हबीब ने कहा कि उषा जायसवाल को चुनावी राजनीति का अच्छा अनुभव है, जो संगठन के लिए उपयोगी साबित होगा।

अपने स्वागत से अभिभूत उषा जायसवाल ने कहा, "पार्टी की रीति-नीतियों को हर घर की महिलाओं तक पहुंचाना मेरा संकल्प है। मैं पार्टी के हर निर्देश का अक्षरशः पालन करूंगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करती रहूंगी।"

इस अवसर पर पूर्व जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, छात्रसभा जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति, दशरथ यादव, चंद्रशेखर यादव, रमेश बिंद, मतभारत बिंद, जितेंद्र यादव, मंजय कनौजिया, पूनम यादव, सोनी सेठ, विजय यादव, रवि यादव, शाहिद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन विधानसभा सचिव रामकेश बिंद ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस