***शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने लगाई फटकार, अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि**


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आईजीआरएस (जन शिकायत निवारण प्रणाली) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण की धीमी गति और अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें और जीओ टैग युक्त फोटो अपलोड करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता करें ताकि वास्तविक समस्याओं की गंभीरता को समझा जा सके और समयबद्ध समाधान हो सके। सभी कार्यालयों में आईजीआरएस रजिस्टर अनिवार्य रूप से बनाए जाएं और अधिकारी नियमित रूप से उनका अवलोकन करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित एक गंभीर शिकायत को भी प्रमुखता से लिया। लाभार्थी तेज बहादुर सिंह से स्वयं फोन पर वार्ता कर जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका आवेदन "मृतक" दिखाकर निरस्त कर दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समाज कल्याण अधिकारी एवं संबंधित एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने झटपट पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन एक्सईएन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए जिनके स्तर पर सबसे अधिक शिकायतें लंबित हैं।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा अपलोड की गई आख्या की स्थिति की भी फोन पर जानकारी ली और आवश्यक निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, परियोजना निदेशक के के पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ