ऐतिहासिक अलम नौचंदी जुलूस की तैयारियों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन, अव्यवस्थाओं पर जताई चिंता


कमेटी ने डीएम व सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर सौंपा मांगपत्र, जुलूस से पूर्व समाधान की अपील

जौनपुर।पूर्वांचल का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध अलम नौचंदी व जुलूस-ए-अमारी इस वर्ष 31 जुलाई को परंपरागत रूप से पुरानी बाजार स्थित इमामबाड़ा दालान से शुरू होकर बेगमगंज स्थित सदर इमामबाड़ा तक निकाला जाएगा। इस आयोजन को लेकर अलम नौचंदी कमेटी के सेकरेट्री सैयद शहंशाह हुसैन रिज़वी ने जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट से भेंट कर ज्ञापन सौंपा और व्यवस्थाओं की खामियों से अवगत कराया।

ज्ञापन में बताया गया कि विगत 85 वर्षों से यह जुलूस साम्प्रदायिक सौहार्द और एकता का प्रतीक बनकर निकलता रहा है, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। इस बार की मजलिस को शिया धर्मगुरु मौलाना मुराद रज़ा साहब, पटना संबोधित करेंगे।

कमेटी ने प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखीं:

  • जुलूस वाले दिन दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित न हो।
  • मार्ग पर एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था की जाए।
  • सड़क व स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, विशेषकर छतरी घाट से सदर इमामबाड़ा के बीच रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • इमामबाड़ा दालान के पास टूटी नाली की मरम्मत कराई जाए जिससे गंदे पानी का बहाव न हो।
  • महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात की जाए।
  • जुलूस मार्ग पर मौजूद गड्ढों को भरा जाए व सड़क मरम्मत कराई जाए।
  • नगर पालिका द्वारा बनाई गई जर्जर नालियों की मरम्मत कराई जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट इसरार, एडवोकेट रज़ा मेहदी, एडवोकेट नेयाज़ ताहिर, एडवोकेट सकलैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जुलूस से पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस