मडियाहूं पुलिस की सख्ती से दबाव में आया वांछित अभियुक्त, गांव में मुनादी कर सख्त संदेश

जौनपुर --वांछित अपराधियों के खिलाफ मडियाहूं पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को फरार आरोपी मनोज कुमार सिंह पुत्र भोला नाथ सिंह (निवासी – रामपुर नदी, थाना मडियाहूं) के घर न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा कर दिया।

पुलिस उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र यादव के नेतृत्व में टीम ने गांव पहुंचकर पहले मुनादी कराई और फिर विधिवत रूप से आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया। यह पूरी प्रक्रिया धारा 82 के तहत कोर्ट के निर्देश पर की गई।

बताया गया कि आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 1404062/2016 एवं 1405879/2015 में धारा 138 एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) के तहत मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस की सक्रियता से बढ़ा कानून का भय
मडियाहूं पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। अपराधियों पर सख्त रवैया अपनाकर पुलिस ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है, वहीं फरार आरोपियों के लिए यह कड़ा संदेश है कि अब बचना आसान नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस