***स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की जांच का अभियान शुरू कर***


जौनपुर स्कूल खुलते ही अनफिट वाहनों में बच्चों को ढोया जाने लगा है, जिससे उनकी जान को खतरा बना है। जिसको लेकर स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी निरीक्षक सुशील मिश्रा ने किया। उनके साथ टीम ने जिले के विभिन्न स्कूलों की बसों की गहन जांच की।स्कूल खुलते ही अनफिट वाहनों में बच्चों को ढोया जाने लगा है, जिससे उनकी जान को खतरा बना है।
चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक बसों के आवश्यक कागजात अधूरे पाए गए, जिस पर संबंधित बस संचालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। जांच में यह भी सामने आया कि अधिकांश स्कूली बसों में न तो अग्निशमन यंत्र (फायर सिलेंडर) मौजूद थे और न ही प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड बॉक्स) की व्यवस्था की गई थी। इस लापरवाही पर यातायात विभाग ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगली बार ऐसी चूक पाई गई तो संबंधित बस को सीज कर दिया जाएगा।

यातायात प्रभारी ने बसों में सवार बच्चों को भी सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी दी और उन्हें जागरूक रहने का संदेश दिया। बच्चों ने भी पूरी रुचि के साथ बातें सुनीं और नियमों का पालन करने की बात कही।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ