*जौनपुर:कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर से ढहाया गया नवनिर्मित पुलिस बूथ*


जौनपुर --  मुफ्तीगंज जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में एक पुलिस बूथ डेढ़ महीने पहले ही बनाया गया था ।जफराबाद थाना द्वारा बना बूथ कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार साढ़े पांच बजे शाम को बुलडोजर लगवाकर गिरवा दिया गया। सेवईनाला निवासी राम बुझारत यादव ने कोर्ट में याचिका दी थी,कि जहां बूथ बना है वहां पर उनका खेत है।खेत के सामने पुलिस बूथ बन जाने से उनके सामने अवरोध उत्पन्न हो रहा है।तो कोर्ट ने जांच करा कर सही पाये जाने पर डेढ़ महीने पहले बने पुलिस बूथ को पुलिस के निगरानी में ही बुलडोजर लगवा गिरवा दिया।जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
आनन फानन में जिले में जगह जगह पुलिस बूथ तो बन रहे है जो कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से कायम करने के उद्देश्य से जनहित में पुलिस प्रशासन का एक न्याय संगत कार्य है।लेकिन बूथ बनाते समय राजस्व दृष्टि से किसकी जमीन है जहां बूथ बन रहा है वहां किसके घर या धार्मिक स्थल या अन्य के सामने है इसमें जल्दबाजी पुलिस की फजीहत कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ