गौराबादशाहपुर पुलिस ने वारंटियों को दबोचा, अपर सत्र न्यायालय से था गिरफ्तारी वारंट जारी

जौनपुर। थाना गौराबादशाहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी के निर्देशन में क्राइम टीम ने दो वांछित वारंटियों को उनके आवास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ), जौनपुर के आदेश पर मुकदमा संख्या 47/17 धारा 147, 148, 452, 323, 504, 506, 324, 325, 308 भादंवि से संबंधित वांछित अभियुक्तगण – गोलू राय पुत्र संतोष राय एवं लोकनाथ राय पुत्र दुधनाथ राय, निवासी ग्राम कबीरुद्दीनपुर, थाना गौराबादशाहपुर को पुलिस टीम ने उनके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के उपरांत दोनों को थाना लाकर विधिक कार्यवाही की गई और संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. गोलू राय, पुत्र संतोष राय, निवासी कबीरुद्दीनपुर, थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर।
  2. लोकनाथ राय, पुत्र दुधनाथ राय, निवासी कबीरुद्दीनपुर, थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक संतोष सिंह, प्रभारी क्राइम टीम, थाना गौराबादशाहपुर
  • हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव
  • हेड कांस्टेबल शशि गौतम
  • कांस्टेबल पियुष कुमार सिंह

पुलिस की इस कार्यवाही को क्षेत्र में सराहा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस