छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

जौनपुर — कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए गठित अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रवृत्ति वितरण की समय-सारणी एवं शासनादेश के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के सभी शिक्षण संस्थान निर्धारित समय-सीमा के भीतर छात्रवृत्ति से संबंधित समस्त कार्यवाहियाँ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पात्र छात्रों के आवेदन त्रुटिरहित तरीके से भरे जाएं और इसके लिए शिक्षण संस्थाओं को अपने स्तर से समुचित व्यवस्था करनी होगी।

लापरवाही पर होगी कार्यवाही

डॉ. दिनेश चंद्र ने चेतावनी दी कि जो संस्थाएं छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया में लापरवाही बरतेंगी, उनके विरुद्ध मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएं गरीब और जरूरतमंद छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इन योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करना शासन की प्राथमिकता है।

उपस्थित अधिकारीगण

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता (छात्र कल्याण/नोडल अधिकारी), एवं जनपद की समस्त राजकीय शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य/प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस