जो पंचायत चुनाव जिताएगा, उसे मिलेगा विधानसभा टिकट" – प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को जौनपुर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी इस बार प्रदेश में पंचायत चुनाव पूरी ताक़त के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जमीनी स्तर से संगठन को मज़बूती देने की रणनीति पर काम कर रही है।

अजय राय ने स्पष्ट किया कि
"जो कार्यकर्ता पंचायत चुनाव जीतेगा या पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाएगा, उसे आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सक्रिय, समर्पित और ज़मीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह देगी।

बूथ से लेकर प्रदेश तक की हो रही तैयारी

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक लगातार कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित कर रही है।
"संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने के लिए वार्ता, प्रशिक्षण और रणनीति बैठकों का दौर चल रहा है," उन्होंने कहा।

अजय राय ने दावा किया कि जनता अब भाजपा और सपा जैसी पार्टियों से ऊब चुकी है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव, हर वार्ड तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करें और पार्टी की नीति व सोच को साझा करें।

इस बयान से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस आने वाले पंचायत चुनाव को सिर्फ स्थानीय निकाय चुनाव नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीतिक ज़मीन तैयार करने का मौका मान रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ