पर्यावरण बचाना है तो वृक्ष लगाना है : सचिव मुकेश कुमार मौर्य

अमृत सरोवर थरवई में हुआ वृक्षारोपण 

 

थरवई / बुधवार को एक पेड़ माँ के नाम पर बड़े ही भव्य तरीके से  जगह वृक्षारोपण किया गया एवं लोगों को भी जागरूक किया गया की अगर अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखना है तो हमें पौधे लगाना है। उसी क्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में अमृत सरोवर थरवई, ग्राम सचिवालय आदि जगहों पर वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य की व ग्राम प्रधान राजेश कुमार आदि सभी ने वृक्षारोपण करते हुए लोगों में यह सन्देश दिया आज एक पेड़ माँ के नाम पर सभी लोग लगाएं। वही मुकेश कुमार मौर्य ने बतलाया की पौधारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं अपितु यह निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है जितने अधिक पौधे लगाएंगे उतने स्वच्छ और सुंदर वातावरण पाएंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेश कुमार, विदलेश कुमार एवं ग्राम के संभ्रांतगण उपस्थित रहते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सभी ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधे लगाए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस