शांतिपुरम कॉलोनी में बंदरों का आतंक, लोग घरों में कैद


फाफामऊ (प्रयागराज)। फाफामऊ क्षेत्र की न्यू शांतिपुरम कॉलोनी में बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कॉलोनीवासी पिछले दस दिनों से बंदरों की बढ़ती गतिविधियों से इतने दहशत में हैं कि दिन में भी घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। खासकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। नव दुर्गा मार्ग के रहने वाले शिव विशाल त्रिपाठी, रामजी त्रिपाठी, आनंद कुमार पांडे, धीरेंद्र कुमार सिंह, मारुति नंदन, अजय कुमार, बंसराज पांडे, चंद्रसेन सिंह, नीरज त्रिपाठी समेत अन्य लोगों का कहना है कि बंदर छतों पर रखे कपड़े और अन्य सामान फाड़ दे रहे हैं, घरों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं और महिलाएं खुले बरामदे व अन्य खुले स्थानों में काम करने से डर रही हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह निष्क्रिय बने हुए हैं। कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। 

  कृष्णा मोहन मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ