कार की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,




प्रयागराज फाफामऊ / थरवई प्रयागराज मंगलवार को वेद प्रकाश विश्वकर्मा 25 वर्ष पुत्र धर्मराज विश्वकर्मा निवासी पारनडीह पन्ने अपने दोस्त गोलू 22 वर्ष पुत्र महेंद्र निवासी बेरूई के साथ स्कूटी से शहर से घर आ रहां था। रामनगर राजनारायण पांडेय डिग्री कालेज के सामने कार ने स्कूटी मे जोरदार टक्कर मार दिया था। जिसमे वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार के लोग घायल वेद प्रकाश को इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल ले गये थे। जहां पर वेद प्रकाश विश्वकर्मा का इलाज चल रहा था। शनिवार शाम को इलाज के दौरान वेद प्रकाश विश्वकर्मा की मौत हो गई। जैसे ही मौत की सूचना घर पर पहुंची कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वेद प्रकाश विश्वकर्मा दो भाई और एक बहन मे सबसे बड़ा था। पत्नी गुज्जना व 6 साल का बेटा कार्तिक और परिवार वालो का रो रोककर बुरा हाल रहा।

   कृष्ण मोहन मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस