श्री गौरीशंकर धाम पर श्रृद्धालुओं की रही भारी भीड़

एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के श्री गौरीशंकर धाम पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रातःकाल मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालु भगवान गौरीशंकर को जल, दूध, धतूरा, पुष्प, अक्षत आदि चढ़ाने में लगे रहे। भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को अलग-अलग कतारों में खड़ा कर दर्शन कराया गया। मंदिर के सचिव सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं को अलग-अलग कतारों में खड़ा करके दर्शन कराया जा रहा है। 

श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर समिति के पदाधिकारी भी दर्शन कराने में लगे रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ए.के. सिंह ने पहुंकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही थानाध्यक्ष सुजानगंज यजुवेन्द्र सिंह को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान देखने को मिला की प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपना काम कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ