श्रावण मास के प्रथम सोमवार पांडेश्वर नाथ धाम में भक्तों की उमड़ी भीड़



एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह निरंतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी लगन के साथ जुटे रहे

संदिग्ध व संदिग्धों पर पुलिस की विशेष नजर रही 

थरवई / सावन के पहले सोमावर  को पांडेश्वर नाथ धाम, पड़ीला महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह साथ ही इंस्पेक्टर थरवई अरविंद कुमार गौतम, अतिरिक्त निरीक्षक सतीश कुमार सहित पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र व मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। सुबह भोर से ही श्रद्धालुओं का जलाभिषेक का क्रम जारी रहा। जिसमें सभी श्रद्धालु अपने श्रद्धा भाव के साथ भगवान शिव के दर्शन के लिए आते रहे।  सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मंदिर परिसर के चारों तरफ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस टीमें तन्मयता के साथ सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को निभाते रहे। श्रावण मास के प्रथम सोमावर को भारी संख्या में सुबह भोर से ही बाबा के धाम पड़िला धाम में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते रहे। मेले में अनावश्यक भीड़ ना हो जिसके लिए बैरियर व बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्थाएँ की गई वहीं थाना थरवई सहित, थाना बहरिया, फाफामऊ सहित जनपद के कई थानों की फोर्स भी जगह-जगह मौजूद रही जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न ना हो सके। 
मेला क्षेत्र के हर बिंदुओं पर पुलिस की विशेष नजर रही। वहीं मेले में दर्शन करने आने वालों वालों पर नजर रखते हुए संदिग्ध व संदिग्धों पर पुलिस की विशेष नजरे टिकी रहीं। साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। सुबह भोर से ही एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह, थाना थरवई प्रभारी अरविन्द कुमार गौतम, थाना प्रभारी बहरिया महेश मिश्र सहित कई थाने से पुलिस फोर्स रहे। मंदिर में दर्शन करने जाने पर अनावश्यक भीड़ न हो जिसके लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था की गई थी एवं वाहनों का पूरी तरह से प्रवेश को वर्जित किया गया था
 जिससे श्रद्धालु आसानी के साथ दर्शन कर सकें।  जिसकी निगरानी डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत निरंतर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस टीम में मौजूद रहे अतिरिक्त निरीक्षक सतीश कुमार, एस एस आई रावेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एस आई धर्मेन्द्र कुमार यादव, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, जंग बहादुर, अर्जुन सिंह, अमित चौबे, महेशचंद्र यादव, अरविन्द कुमार, मोहित, राधेश्याम, महिला एस आई, रिचा वर्मा, निधि पटेल, दिव्या यादव, प्राची यादव, सुमित्रा व कांस्टेबल अमित कुमार हेम कुमार सहित कई थानो की पुलिस लगी रही।

   कृष्णा मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस