मन की बात’ से मिली प्रेरणा, दिव्यांगों के अधिकारों की लड़ाई लड़कर जौनपुर के शुभलाल को मिला राष्ट्रपति भवन से न्योता

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ से प्रेरणा लेकर जौनपुर जिले के एक दिव्यांग युवक ने ऐसा कार्य किया, जिससे न सिर्फ दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया, बल्कि अब उन्हें देश की राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिला है।

जिले के मुगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शुभलाल सरोज, जो स्वयं दिव्यांग हैं, ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और उनके समाधान के लिए लगातार भारत सरकार को अपने सुझाव भेजते रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रेरणा बनाकर दिव्यांग नीति में बदलाव की दिशा में निरंतर प्रयास किए।

उनके प्रयासों से ‘बौनेपन’ (Dwarfism) को आधिकारिक रूप से दिव्यांग श्रेणी में शामिल किया गया, जिससे संबंधित व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया। इसके अलावा उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाओं में भी समावेश सुनिश्चित कराने में अहम भूमिका निभाई।

शुभलाल के समर्पण और प्रयासों को राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा संज्ञान में लिया गया, और उनकी गतिविधियों पर निगरानी के बाद उन्हें 15 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया है। इस उपलब्धि पर शुभलाल और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

इस सम्मान के लिए शुभलाल सरोज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति का आभार प्रकट करते हुए कहा कि,

“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, देश के हर दिव्यांगजन और सामाजिक बदलाव की दिशा में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का है।”

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस